फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला के अभियान का असर, तालाबों को कब्जों से मुक्त कराएगी टास्क फोर्स

Sun, 14 Jul 2019 10:19 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
नगर विकास मंत्री सुरेशा खन्ना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने शनिवार को कानपुर दौरे के दौरान कहा कि तालाबों पर हुए अवैध कब्जों को हटाने के लिए नगर निगम टास्क फोर्स अगले महीने से अभियान चलाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि अरबों रुपये की सीवेज, पेयजल परियोजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने की तैयारी है।

विज्ञापन


इसके लिए विधिवत योजना बनाकर काम किया जाएगा। अतिक्रमण विरोधी अभियान नेताओं के सहयोग से चलाया जाएगा। सड़कें गड्ढामुक्त होंगी। आवारा पशुओं के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। 

नगर निगम मुख्यालय में शनिवार को समीक्षा बैठक के बाद नगर विकास, शहरी समग्र विकास तथा गरीबी उन्मूलन मंत्री सुरेश खन्ना ने पत्रकारों से कहा कि भूगर्भ जल का स्तर बढ़ाने के लिए रिचार्जिंग बहुत जरूरी है।
विज्ञापन


वाटर रिचार्जिंग के प्राकृतिक स्रोत तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए नगर निगम टास्क फोर्स अगले महीने से विशेष अभियान चलाएगी।

बता दें कि तालाबों को कब्जों से मुक्त कराने के लिए अमर उजाला की ओर अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही इस संबंध में खबरें भी प्रकाशित की जा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें