यूपी के कानपुर में फजलगंज के प्रतापगंज गड़रियनपुरवा में शुक्रवार को लोहे के रैक बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई। फैक्ट्री में लगी बाइडिंग मशीन में शार्ट सर्किट से लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
कर्मचारियों ने जैसे-तैसे बाहर भागकर अपनी जान बचाई। बिजली आपूर्तिं बंद करने के साथ ही फैक्ट्री के मालिक और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फजलगंज, कर्नलगंज और मीरपुर फायर स्टेशनों की दमकलें मौके पर पहुंचीं। दमकल-कर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान फैक्ट्री की एक दीवार का कुछ हिस्सा भरभराकर ढह गया। आग से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।