फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पशु प्रेमी अभियान: नंदियों को लगाएंगे टीका, पहनाएंगे लॉकेट

Mon, 05 Apr 2021 03:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- पशु प्रेमियों ने बैठक में लिया निर्णय, बेजुबान प्राणियों के लिए मेडिसिन टीम गठित
 
विज्ञापन
अमर उजाला पशु प्रेमी अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में पशु प्रेमियों ने रविवार को बैठक कर बेजुबान प्राणियों के लिए मेडिसिन टीम गठित की। नंदियों को सम्मान दिलाने के लिए उन्हें हल्दी का टीका लगाने के साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाने का फैसला लिया गया। लोगों से गर्मी में बेजुबानों के लिए यथासंभव स्थानों पर पानी रखने की अपील की गई।
विज्ञापन


किदवई नगर वाई ब्लाक में हुई कानपुर फॉर वाइसलेस की बैठक में तय हुआ कि मेडिसिन टीम कमल यादव, अनुभव अवस्थी, अंकित वर्मा के नेतृत्व में काम करेगी। यह टीम 15 दिन में बेजुबानों का इलाज करने वाले सदस्यों को दवाएं उपलब्ध कराएगी। संचालन कर रहे ‘टीम कानपुर फॉर वॉइसलेस अभियान के संयोजक गौरव वाजपेयी ने महानंदी अभियान शुरू करने की घोषणा की।

उन्होंने बताया कि नंदी और गाय के मस्तक पर हल्दी-चूने का टीका लगाएंगे। नंदी को एक-एक लॉकेट भी पहनाया जाएगा। बैठक में हीरो फाउंडेशन की पल्लवी शुक्ला ने क्षेत्रीय सांसद, विधायक सहित जन सामान्य को बेजुबानों के प्रति कर्तव्य का भाव जगाने पर जोर दिया।
विज्ञापन


बेजुबानों के वीडियो बनाकर प्रसारित किए जाएं। बेजुबानों की रसोई चलाने वाले मनहर कांत गांधी और उम्मीद एक किरण के मयंक अवस्थी ने एक महीने में वॉलंटियर्स की संख्या बढ़ाकर 300 करने की बात कही। बर्रा में शेल्टर चला रहीं तमन्ना सेठी ने कहा कि एक नए शेल्टर के लिए संबंधित विभागों से मदद मांगी जाएगी।

स्कूलों, कालेजों, गैर सरकारी संस्थाओं से सहयोग लेने का निर्णय लिया गया। सेवादान फाउंडेशन के आशुतोष त्रिपाठी ने पशु क्रूरता संबंधी कानूनों की जानकारी देने के लिए हर थाने में बोर्ड लगवाने पर जोर दिया। बैठक में अमन शुक्ला, हर्षित अवस्थी, अनन्या त्रिवेदी, अंकिता यादव, रमित सेठी, दीपिका, कनिका बजाज, लक्ष्मी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें