फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अमर उजाला और जिला प्रशासन ने यूपी बोर्ड के 18 मेधावियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
जिला प्रशासन और अमर उजाला की ओर से सम्मानित किए गए यूपी बोर्ड के मेधावियों के साथ सांसद रमेश अव - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर। जिला प्रशासन और अमर उजाला की ओर से गुरुवार को सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के 18 मेधावियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सांसद रमेश अवस्थी, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह और सीडीओ दीक्षा जैन ने मेधावी छात्र-छात्राओं को टैबलेट, मेडल, प्रशस्ति पत्र और 21 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया। सम्मान पाकर मेधावी गदगद हो उठे।
विज्ञापन


नवीन सभागार में सबसे पहले लखनऊ के लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न बोर्डों के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के टॉपरों को बधाई देते हुए उनका उत्साह बढ़ाया।

कहा कि इस बार बालिकाओं ने बालकों के मुकाबले अधिक सफलता प्राप्त की है। इससे साफ है कि बालिकाएं मेहनत करने में आगे हैं। इसके बाद मुख्य अतिथि ने मेधावियों को अमर उजाला की ओर से मेडल और प्रशस्ति पत्र दिए।
विज्ञापन


सांसद ने कहा, पहले की सरकारों में नकल माफिया सक्रिय थे, तब युवा प्रदेश के बाहर नौकरी के लिए जाते थे। नौकरी मिलने में भी समस्या आती थी। डबल इंजन की सरकार आने के बाद शिक्षा के क्षेत्र में काफी बदलाव हुआ है।

उन्होंने छात्रों से कहा कि जीवन में लक्ष्य निर्धारित करें। लक्ष्य को लेकर कभी शाॅर्टकट न अपनाएं। इस मौके पर डीआईओएस अरुण कुमार, रणधीर सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।


बच्चों से पूछा अच्छे अंक लाने का मूल मंत्र
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने मेधावियों से अच्छे अंक लाने का मूलमंत्र जाना। यहां महर्षि दयानंद बब्बू लाल इंटर कॉलेज, उमरी के कक्षा 10 में 96.17 फीसदी अंक पाने वाले छात्र आदर्श कुमार से बातचीत की। छात्र ने कहा, अच्छे अंक लाने में सबसे अहम रोल शिक्षक का होता है। जो न समझ में आए उसके लिए अलग से नोट बनाएं, रट्टा मत मारें। इसी तरह छात्र गगन प्रजापति, आदर्श कुमार, अंशुल कुमार, आर्नव तिवारी से भी जिलाधिकारी ने बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें