पर्यावरण को स्वच्छ बनाने व सेहत को स्वस्थ्य रखने के लिए अमर उजाला, कानपुर मेट्रो व पैनम इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को पर्यावरण दिवस पर वॉकाथन का आयोजन किया जा रहा है। गुरुदेव मेट्रो डिपो से सुबह छह बजे वॉकाथन शुरू होगा। गीतानगर मेट्रो स्टेशन से वन अनुसंधान केंद्र होते हुए वापस मेट्रो डिपो पर ही समाप्त होगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद सत्यदेव पचौरी होंगे। विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी, समाजसेवी, खिलाड़ी व वरिष्ठजन स्लोगन के माध्यम से शहरवासियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करेंगे। इसके अलावा पौधरोपण भी किया जाएगा। कार्यक्रम में आए लोगों को तुलसी और अन्य पौधे भेंट किए जाएंगे।
पर्यावरण को बचाना हम सबकी जिम्मेदारी
पैनम इंडस्ट्रीज के डायरेक्टर ऋषि कत्याल ने कहा कि हमें पर्यावरण को हर हाल में बचाना है। शहर के हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपने आसपास के पर्यावरण को स्वच्छ रखे ताकि सबकी सेहत हमेशा बेहतर रहे। अधिक से अधिक पौधे लगाएं ताकि आने वाली पीढ़ी को पर्याप्त ऑक्सीजन मिल सके।
ये संस्थाएं होंगी शामिल
आईडब्ल्यूसी एवलॉन कानपुर, योगा एसोसिएशन ऑफ इंडिया, पावन गंगा सेवा समिति, रोटरी क्लब कानपुर आर्यंस, कृष्णम डांस ग्रुप, श्रीराधा रमण सेवा संस्थान, पहल सेवा संस्थान, प्रगति एकेडमी, ग्रीनपार्क स्टेडियम, एनएनआरबीआरडी गर्ल्स इंटर कॉलेज नवाबगंज, एमएमवी पीजी कॉलेज, मॉडर्न यूनिट क्लब, गुरु गोविंद सिंह क्रिकेट एकेडमी, फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी, 17यूपी गर्ल्स बटालियन, एएनडी कॉलेज हर्षनगर, आर्य नरेंद्र देव नगर निगम महिला महाविद्यालय, कानपुर योगा एसोसिएशन, आदियोगी योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन, दिल्ली पब्लिक स्कूल कल्याणपुर आदि संस्थाएं वॉकाथॉन में शामिल होंगी।