फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला “जुनून खेल का”: 200 बच्चों को मिली खेल सामग्री, बनेंगे बेहतर खिलाड़ी…बोले- बनाएंगे अपनी खास पहचान

Thu, 06 Feb 2025 01:05 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: अमर उजाला के जुनून खेल का अभियान के तहत भीतरगांव के दो विद्यालयों में खेल सामग्रियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापकों ने बच्चों को खेलों के महत्व के बारे में बताया। 
विज्ञापन
200 बच्चों को मिली खेल सामग्री - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में अमर उजाला के जुनून खेल का अभियान के तहत मंगलवार को भीतरगांव के दो विद्यालयों में बच्चों को खेल सामग्री दी गई। इसमें कंपोजिट विद्यालय कोरथा के 120 और उच्च प्राथमिक विद्यालय बरईगढ़ के 80 बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने भविष्य में खेल गतिविधियों से अपनी पहचान बनाने व श्रेष्ठ खिलाड़ी बनने का वादा किया।

विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में खेल स्पर्धाओं का विकास करना और बच्चों को शारीरिक शिक्षा के साथ स्कूल में नियमित उपस्थित के लिए प्रोत्साहित करना रहा। कोरथा विद्यालय में हुए कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक केपी सिंह ने बच्चों को खेलों के महत्व के बारे में बताया। कहा कि वर्तमान में खेलों से लोग पैसा और नाम दोनों कमा रहे हैं।
बच्चों को निशुल्क शिक्षा भी दे रही हैं संस्थान
सरकार भी खेल कोटे के माध्यम से नौकरी दे रही है। कई संस्थान खेलों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों को निशुल्क शिक्षा भी दे रही है। कार्यक्रम में चांदनी हॉस्पिटल ने बरईगढ़ के विद्यालय को विकास कराने के लिए गोद लिया। इस मौके पर सहायक अध्यापक अजय कुमार, सुमन यादव, पूजा शर्मा, चेतना अरोड़ा, नीतू वर्मा, श्याम मिश्रा, अक्षय पाल, जीशान अली, अनुदेशक अंकुर अशोक मौजूद रहे।

विज्ञापन



खिले बच्चों के चेहरे

अमर उजाला की ओर से दोनों विद्यालयों के बच्चों को दी गई खेल सामग्री में क्रिकेट किट, फुटबॉल, शतरंज, बैडमिंटन, स्किपिंग रोप, वालीबाॅल, नेट्स आदि शामिल रहे। खेल किट पाकर बच्चे चहक उठे।
विज्ञापन

नशे से भी दूर करता है खेल
बरईगढ़ विद्यालय में हुए कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक नूरुल हुदा कुरैशी ने कहा कि वर्तमान समय में बच्चे अपराध व नशे की ओर बढ़ रहे हैं। ऐसे में खेल ही एक जरिया है, जिससे बच्चे इस संगत से दूर रह सकते हैं। खिलाड़ी अपने खेल और सेहत पर अधिक ध्यान देते हैं, जिससे वह नशे की वस्तुओं से दूर रहते हैं। कार्यक्रम में सहायक अध्यापक अर्शीजहां, सुशील कुमार सैनी, सर्वेश कुमार यादव, योगेश पांडेय शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें