फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Murder: युवक की पीट-पीटकर नृशंस हत्या, देर रात दो पक्षों में हुआ था झगड़ा, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 06 Feb 2025 12:35 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सचेंडी थाना क्षेत्र के भौती खेड़ा गांव में देर रात दो पक्षों के बीच लड़ाई हो गई थी। इसमें एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह युवक का शव अपने कमरे के बाहर चबूतरे पर पड़ा मिला है। घटना से इलाकाई  लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब आठ बजे एक युवक का शव पड़ा मिलाञ उसकी शिनाख्त बालगोविंद (42) पुत्र रामसनेही निवासी ग्राम लखना, थाना सहार जनपद औरैया के रूप में हुई। जो तीन वर्षों से अपनी पत्नी व तीन बच्चों के साथ अपनी ससुराल भौतीखेड़ा, थाना सचेंडी में रह रहा था।

विज्ञापन




सिर पर गंभीर चोट के निशान
यहां मजदूरी कर जीवन यापन कर रहा था। उसका शव अपने कमरे के बाहर चबूतरे पर पड़ा मिला, जिससे हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू की। युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं और वो शराब का आदी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें