फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पूर्व छात्रों ने उद्योग व शिक्षा को मजबूत करने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईइटी) में शनिवार को 1996 बैच के छात्रों का सिल्वर जुबली एलुमनी मीट हुआ। विभिन्न शहरों से आए पूर्व छात्र अपने संस्थान पहुंचे तो पुरानी यादों में खो गए। इन पूर्व छात्रों ने उद्योग-शिक्षा साझेदारी को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। सभी ने देश में उद्योग और शिक्षा को मजबूत करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

समारोह की शुरुआत पूर्व छात्रों को सम्मानित करने के साथ हुई। निप्पॉन थाईलैंड के एशिया हेड अनिमेष तिवारी ने छात्रों को इंटर्नशिप और रोजगार देने का आश्वासन दिया। कोलकाता की पेज इंडस्ट्रीज की प्रियांक शुक्ला ने संवाद कार्यक्रम आयोजित करने का सुझाव दिया। डीन अकादमिक के प्रो. (डॉ.) ब्रष्टी मित्रा ने कहा कि पूर्व छात्र संस्थान की सबसे बड़ी पूंजी हैं। निदेशक डॉ. आलोक कुमार ने कहा कि एलुमनी मीट में पुरानी छात्र अपने ज्ञान और अनुभव से वर्तमान विद्यार्थियों के लिए अवसरों के द्वार खोलते हैं। कार्यक्रम का समापन डॉ. दीपक कुमार वर्मा के आभार ज्ञापन के साथ हुआ। वह कक्षाओं और कैंटीन की ओर भी गए। इन यादों को सहेजने के लिए सभी ने ग्रुप फोटो और सेल्फी भी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें