फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दीक्षांत समारोह में मेधावियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। राजकीय आईटीआई पांडुनगर में शनिवार को कौशल दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ। इसमें प्रत्येक ब्रांच में सर्वोच्च अंक के साथ प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले युवाओं को प्रशस्ति पत्र दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य अशोक कुमार और भाजपा नेता संजय विश्वकर्मा रहे। समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी को शिक्षा एवं कौशल से जुड़ी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस मौके पर बिल्हौर आईटीआई के प्रधानाचार्य मयंक मिश्रा, घाटमपुर के प्रधानाचार्य योगेश कुमार, राजकीय आईटीआई अकबरपुर के प्रधानाचार्य सुनील मौर्य, कार्यदेशक पवन कुमार, रितेश शुक्ला, प्रमोद कुमार पांडेय, विभव शुक्ला, हिमांशु तिवारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें