फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अतिक्रमण के साथ नो पार्किंग में भी काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। नगर पालिका की ओर से लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस बीच कई दुकानों से बाहर रखे टीन और टट्टरों को हटाया गया, साथ ही दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला गया। बाजार को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर पालिका ने दूसरे दिन पक्की सराय रोड से शास्त्री चौराहा के पास तक दल-बल के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।
विज्ञापन

बुलडोजर व ट्रैक्टरों से लैस पालिका अधिकारी कर्मचारियों के साथ शाम तीन बजे पुलिस बल के साथ सड़कों पर निकले, तो अतिक्रमणकारी सड़कों पर फैलाए रखे अपने सामान को समेटने में जुट गए। कोतवाली पुलिस बल ने इस दौरान पक्की सराय बाजार में बेतरतीब खड़ी बाइकों व वनवे में घुसे ई रिक्शा व ऑटो का नो पार्किंग में 20 वाहनों चालान काटे गए। इस्लामिया इंटर काॅलेज के पास रजाई गद्दा दुकानदार की ओर सड़क तक सामान रखने पर उसका पांच हजार का जुर्माना किया गया।
सात दुकानदारों पर 500 से लेकर 1000 तक का जुर्माना लगाया गया। ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक प्रदीप शर्मा, कर निरीक्षक गिरीश चंद्र वर्मा ने टीम के साथ अभियान चलाया। इस बीच दुकानों के बाहर सड़क व नालियों पर मिले अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के टीन-टप्पड़, त्रिपाल, तख्त व अन्य सामान रखकर जब्त करने के साथ स्थाई कब्जे को बुलडोजर से ध्वस्त कराया।
विज्ञापन

टीम के पहुंचने से पहले अधिकतर फड़ सड़कों से हट जाने से पालिका की राजस्व टीम ज्यादा कार्रवाई नहीं कर सकी। वहीं कई दुकानदार बुलडोजर को देख सामान हटाते हुए नजर आए। ईओ ने बताया कि इसमें दूसरे दिन के अभियान आठ लोगों से 14 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। बताया कि यह अभियान लगातार चलाया जाएगा। जब तक शहर की सभी सड़के अतिक्रमण से मुक्त नहीं हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें