फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: केएसएस शतरंज प्रतियोगिता में पहले दिन एलेन हाउस प्रथम

विज्ञापन
केएसएस शतरंज प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी।  - फोटो : विद्यालय
विज्ञापन
कानपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस पर शुक्रवार को दो दिवसीय केएसएस जोन-बी शतरंज प्रतियोगिता पनकी स्थित फ्लोरेस्ट इंटरनेशनल स्कूल में शुरू हुई। इसमें 25 स्कूलों के 125 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन स्कूल की प्रधानाचार्य श्रद्धा शर्मा ने किया।
विज्ञापन



पहले दिन तीन राउंड के बाद छह अंक पाकर एलेन हाउस पनकी प्रथम, पांच अंक पाकर डीपीएस बर्रा, हरमिलाप स्कूल, न्यू किंग्सटन, श्रीराम पब्लिक स्कूल किदवईनगर दूसरे और चार अंक पाकर आर्चीज हायर सेकेंडरी स्कूल, सीएचएस एजुकेशन सेंटर, दुर्गा प्रसाद विद्यानिकेतन और श्री ओमर वैश्य विद्यापीठ तृतीय स्थान पर रहा। शनिवार को अब दो राउंड के मुकाबले खेले जाएंगे। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य सोमा वर्धन, कानपुर चेस एसोसिएशन के सचिव दिलीप श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें