फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण के बाद बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप, युवती ने एसपी को सुनाई व्यथा

Mon, 22 Oct 2018 11:11 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के हमीरपुर जिले में 11 महीने पूर्व अगवा युवती तीन दिन पहले गांव पहुंची। सोमवार को वह अपने पिता के साथ एसपी से मिली। जहां युवती ने गांव निवासी एक युवक पर बंधक बनाकर दुष्कर्म कर धमकाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


मौदहा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने एसपी हेमराज मीना को दिए शिकायती पत्र में बताया पिछले साल 19 नवंबर की शाम वह खेत से घर जा रही थी। तभी धर्मराज सिंह उर्फ बौरा व दो अन्य युवकों ने उसे अगवा किया था। युवती ने आरोप लगाया कि धर्मराज उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की धमकी देता रहा। उसके भाई ने कोतवाली में तहरीर दी थी, मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस दौरान युवक ने उसे बांदा के पचनेही गांव, कानपुर और अहमदाबाद में रखा। सोमवार को वह अपने पिता के साथ मुख्यालय आकर एसपी से मिली और पूरी व्यथा सुनाई है। एसपी ने मौदहा कोतवाल को कार्रवाई के लिए निर्देश दिया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें