फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिजीशिन कक्ष में लाइन तोड़ अंदर घुसने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल में फिजीशियन कक्ष के बाहर सोमवार को मरीजों की भीड़ लग गई। कुछ मरीज लाइन तोड़कर अंदर घुसने लगे। इस पर अन्य मरीजों ने हंगामा शुरू कर दिया। जैसे तैसे मामला शांत हुआ। भीड़ की वजह से कुछ मरीज इमरजेंसी पहुंच गए तो वहां से उन्हें ओपीडी भेज दिया गया।
विज्ञापन


सोमवार सुबह से ही लोहिया अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। पर्चा काउंटर पर मरीजों की लंबी लंबी लाइन लग गई। ओपीडी में 1584 मरीजों ने पंजीकरण कराया। फिजीशियन कक्ष के बाहर मरीजों की लाइन लगी थी। यहां पर कुछ मरीज लाइन को तोड़ कर अंदर घुसने लगे। यह देखकर मरीजों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद मरीज वहां से निकल आए।

इस समय अस्पताल में बुखार, खांसी के मरीज अधिक पहुंच रहे हैं। भीड़ ज्यादा होने पर कुछ मरीज इमरजेंसी पहुंचे। यहां से उन मरीजों को ओपीडी में बैठे डॉक्टर को दिखाने की बात कह कर भेज दिया गया। डॉक्टर एसपी सिंह, डॉक्टर मनोज पांडेय, डॉक्टर नन्हूमल के कक्षों में भीड़ आपस में धक्कामुक्की करती रही। डॉक्टर बीके दुबे ने ओपीडी के मरीजों को देखने के साथ ही मरीजों के प्लास्टर भी किए। डॉक्टर सर्वेश यादव, डॉक्टर आरएन सिंह, डॉक्टर शेखर सक्सेना कैंप में गए थे। इन डॉक्टरों के न होने पर ईएनटी सहित अन्य मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ओपीडी में दवा काउंटर पर भी मरीजों ने दवा को लेकर धक्कामुक्की की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें