फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बिना बंटवारे की कृषि भूमि पर प्लाटिंग का आरोप, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बुलाकीपुर में अवैध रूप से प्लाटिंग का आरोप लगाकर लोगों ने तहसील में हंगामा किया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर किसी तरह शांत कराया।
विज्ञापन


शीतलपुर निवासी दीवान सिंह ने बताया कि बुलाकीपुर लुहन्ना चौराहा के पास स्थित कृषि भूमि में कुल 11 खातेदार हैं। बताया कि अभी इसका बंटवारा नहीं हुआ है। न ही इस जगह पर आबादी घोषित की गई है। एक प्रापर्टी डीलर ने जमीन के कुछ सह खातेदारों को अपने पक्ष में करके खुद को जमीन का मालिक बताकर कालोनी विकसित करना शुरू कर दिया। प्रापर्टी डीलर ने अन्य खातेदारों से चुपचाप मिलकर जमीन का एग्रीमेंट कर लिया और प्लॉट बेचने शुरू कर दिए।
आरोप है कि डीलर ने कोई नक्शा भी पास भी नहीं कराया। शनिवार को सूचना मिली कि प्रॉपर्टी डीलर और कुछ खातेदार एक खरीदार को लेकर तहसील पहुंचे हैं और एक प्लाट का बैनामा कराने की तैयारी में हैं। जानकारी पर तहसील पहुंचकर बैनामा रुकवाने का प्रयास किया। कर्मचारियों के अनसुनी करने पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। एसडीएम सदर विक्रम राघव ने बताया कि जांच कराकर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें