फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: लोजपा प्रदेश अध्यक्ष की बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की पश्चिम बंगाल महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष एकता बगारिया ने अपने समधी सरोज यादव के खिलाफ कल्याणपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बेटी ध्वनि बगारिया यादव को मानसिक और भावनात्मक प्रताड़ना देने, धमकाने, अपमानजनक व्यवहार करने और आर्थिक मामलों में परेशान करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

प्राथमिकी के अनुसार, ध्वनि आवास विकास-1, कल्याणपुर में रहती हैं। उनके पति पिछले तीन दिनों से संपर्क में नहीं थे। इस दौरान सरोज ने कोलकाता फोन कर एकता बगारिया से बेटी को कानपुर आकर ले जाने के लिए कहा। बेटी की हत्या करने की धमकी दी। एकता का आरोप है कि सरोज उनकी बेटी पर नौकरी छोड़कर कानपुर आने और संपत्ति की देखभाल करने का दबाव बनाते थे। एकता बगारिया ने 18 अक्तूबर को कानपुर पहुंचकर शिकायत की जिसके आधार पर कल्याणपुर पुलिस ने सरोज यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। कल्याणपुर थानाप्रभारी केशव तिवारी के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें