फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: जन्मदिन पार्टी में महिलाओं से नशे में मारपीट, अश्लील डांस कराने और कपड़े फाड़ने का आरोप

Fri, 22 Dec 2023 04:35 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कार्यक्रम आयोजक से महिलाओं के साथ आए उनके पति से किसी बात को लेकर वाद विवाद हो गया। मारपीट हुई है, जिसकी जांच की जा रही है। अश्लील डांस जैसा कोई मामला नहीं है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में दो महिलाओं ने कुछ युवकों पर जन्मदिन पार्टी में नशे में धुत होकर मारपीट कर अश्लील डांस करवाने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिलाओं ने थाने में शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने डीसीपी से शिकायत की है। महिलाओं के अनुसार एक फर्म में बतौर डांसर काम करती हैं।

विज्ञापन

बुधवार देर रात वे इस्पातनगर जमुई गांव में निजी फैक्ट्री में जन्मदिन पार्टी में डांस करने गई थीं। लगभग सौ की संख्या में लोग थे। जिस युवक जन्मदिन था, उसके 8-10 साथियों ने जमकर शराब पी और अश्लील डांस करने को कहा। मना करने पर मारपीट पर आमादा हो गए। महिलाओं का आरोप है आरोपी युवकों ने कपड़े फाड़ने का प्रयास किया।
रात्रि एक बजे 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस उन्हें थाने ले आई और चार घंटे तक बैठाए रखा लेकिन कार्रवाई नहीं की। थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कार्यक्रम आयोजक से महिलाओं के साथ आए उनके पति से किसी बात को लेकर वाद विवाद हो गया। मारपीट हुई है जिसकी जांच की जा रही है। अश्लील डांस जैसा कोई मामला नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें