फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो वायरल करने में तीनों सिपाही निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर में माती रोड पर प्लाट निर्माण देखने युवक-युवती का वीडियो बनाकर रुपये मांगने की घटना पर एसपी ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने रविवार को घटना में शामिल तीनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच सीओ सदर कर रहे हैं। शनिवार को सिपाही लाइन हाजिर किए गए थे।
विज्ञापन

अकबरपुर की एक युवती ने बताया कि वह 13 जून को माती रोड में निर्माणाधीन प्लाट देखने दोस्त के साथ गई थी। इस दौरान वह बैठकर बातें कर रही थी तभी तीन सिपाहियों ने पहुंच कर वीडियो बनाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर सिपाहियों ने अभद्रता की। साथ ही वीडियो डिलीट करने के नाम पर पांच हजार रुपये मांगे। रुपये न देने पर दोनों को कोतवाली ले गए थे।
वहां दोनों के बालिग होने पर पुलिस ने माता पिता को बुलाकर सौंप दिया था। इसके बाद सिपाहियों ने उनका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इससे पूरे कस्बा में इसकी चर्चा होने लगी। सिपाहियों की इस हरकत से आहत युवती ने एसपी से शिकायत की थी। इस पर एसपी ने कस्बा चौकी में तैनात ईशान खान, देवेंद्र चाहर व पुलिस लाइन में तैनात रामवीर को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

रामवीर पहले अकबरपुर कोतवाली में तैनात रह चुका है। लाइन हाजिर होने के बाद भी वह अपने साथी सिपाहियों के साथ मिलकर कस्बा में अवैध वसूली के मामलों में लिप्त रहता है। कई बार उसकी शिकायतें चर्चा में आ चुकी हैं। एसपी केशव कुमार चौधरी ने बताया कि घटना में शामिल होने पर तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। सीओ जांच कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें