फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कृषि विभाग के तीनों अफसर जांच में दोषी, कबाड़ गाड़ियों के नाम पर लेते थे पैसा, पढ़ें पूरा मामला

Sat, 13 Apr 2024 12:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: डीएम ने डीडीओ से जांच कराई, तो पता चला कि जिला कृषि अधिकारी अमर सिंह, कृषि रक्षा अधिकारी मो. सलीमुद्दीन, भूमि संरक्षण अधिकारी आरपी कुशवाहा नियमों के विपरीत कंडम गाड़ियों को चलता दिखाकर डीजल का पैसा निकाल रहे हैं। यही नहीं उपनिदेशक कृषि अरुण कुमार भी बिना जांच के इन बिलों का भुगतान कराते रहे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में गैराज के अंदर खड़ी कबाड़ गाड़ियों के नाम पर डीजल का पैसा उठाने के आरोपी जिला कृषि अधिकारी, कृषि रक्षा अधिकारी और भूमि संरक्षण अधिकारी जांच में दोषी पाए गए हैं। डीडीओ गजेंद्र प्रताप सिंह ने रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी थी। अब उन्होंने कृषि विभाग के तीनों अफसरों को दोषी मानते हुए रिपोर्ट शासन के पास भेज दी है। शासन के निर्देश पर इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी अमर सिंह ने बीते दिनों अपने उच्चाधिकारियों पर मानसिक उत्पीड़न करने और काम में सहयोग न करने का आरोप लगाकर इस्तीफा निदेशालय भेजा था। इसमें उच्चाधिकारियों की मिलीभगत से कंडम गाड़ियों के नंबर पर डीजल का पैसा निकलवाने का आरोप भी लगाया था। इस पर शासन ने डीएम राकेश कुमार को मामले की जांच कराने के निर्देश दिए थे।

डीडीओ ने जिलाधिकारी को सौंपी थी जांच रिपोर्ट
डीएम ने डीडीओ से जांच कराई, तो पता चला कि जिला कृषि अधिकारी अमर सिंह, कृषि रक्षा अधिकारी मो. सलीमुद्दीन, भूमि संरक्षण अधिकारी आरपी कुशवाहा नियमों के विपरीत कंडम गाड़ियों को चलता दिखाकर डीजल का पैसा निकाल रहे हैं। यही नहीं उपनिदेशक कृषि अरुण कुमार भी बिना जांच के इन बिलों का भुगतान कराते रहे। डीडीओ ने अपनी जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी थी। हालांकि, डीडीओ ने रिपोर्ट में यह जिक्र नहीं किया कि इन अधिकारियों ने कितना पैसा डीजल के नाम पर लिया। अब डीएम ने रिपोर्ट को शासन को भेजी है।
विज्ञापन

कंडम गाड़ियों के नंबर पर डीजल का पैसा निकालने के मामले में जिला कृषि अधिकारी, कृषि रक्षा अधिकारी और भूमि संरक्षण अधिकारी दोषी मिले हैं। जांच के बाद रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। वहीं से कार्रवाई होगी।  -राकेश कुमार सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें