डीडीओ ने जिलाधिकारी को सौंपी थी जांच रिपोर्ट
डीएम ने डीडीओ से जांच कराई, तो पता चला कि जिला कृषि अधिकारी अमर सिंह, कृषि रक्षा अधिकारी मो. सलीमुद्दीन, भूमि संरक्षण अधिकारी आरपी कुशवाहा नियमों के विपरीत कंडम गाड़ियों को चलता दिखाकर डीजल का पैसा निकाल रहे हैं। यही नहीं उपनिदेशक कृषि अरुण कुमार भी बिना जांच के इन बिलों का भुगतान कराते रहे। डीडीओ ने अपनी जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी थी। हालांकि, डीडीओ ने रिपोर्ट में यह जिक्र नहीं किया कि इन अधिकारियों ने कितना पैसा डीजल के नाम पर लिया। अब डीएम ने रिपोर्ट को शासन को भेजी है।
कंडम गाड़ियों के नंबर पर डीजल का पैसा निकालने के मामले में जिला कृषि अधिकारी, कृषि रक्षा अधिकारी और भूमि संरक्षण अधिकारी दोषी मिले हैं। जांच के बाद रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। वहीं से कार्रवाई होगी। -राकेश कुमार सिंह, जिलाधिकारी