फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शस्त्र लाइसेंस फर्जीवाड़ा: सातों आरोपियों पर लगेगा गैंगस्टर, कुर्क होगी संपत्ति, पिछले साल 77 फर्जी लाइसेंस हुए थे जारी

Fri, 04 Sep 2020 10:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
कानपुर में कई महीनों से ठप पड़ी शस्त्र फर्जीवाडे़ की जांच दोबारा शुरू हो गई है। डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने जांच अधिकारी को विवेचना में तेेजी लाने के साथ जिन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल है, उन पर गैंगस्टर की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


इसके बाद संपत्ति कुर्क करने की तैयारी होगी। पिछले साल जारी कुल 190 शस्त्र लाइसेंस में 77 फर्जी पाए गए थे। प्रशासन ने कोतवाली थाने में असलहा बाबू विनीत तिवारी, कारीगर जितेंद्र समेत अन्य पर एफआईआर दर्ज कराई थी। सभी फर्जी लाइसेंस निरस्त कर दिए गए थे।

फिर मामला ठंडे बस्ते में चला गया। बिकरू कांड में भी फर्जी लाइसेंस सामने आने के बाद अब डीआईजी ने शस्त्र लाइसेंस फर्जीवाड़े की जांच कर रहे अधिकारियों के साथ बैठक कर बचे हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने तथा चार्जशीट दाखिल करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें