फोटो --- कानपुर। फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की फ्लो) ने कैनेडियन अभिनेत्री व लेखिका लीजा रे के साथ वेबिनार का आयोजन किया। इसमें 17 चैप्टर के सदस्यों मे भाग लिया, जिनके साथ लीजा ने अपने जीवन के संघर्ष और उससे मिली सीख के बारे में चर्चा की। लीजा रे ने बताया कि उन्होंने छोटी उम्र में ही फैशन की दुनिया में कदम रख दिया। भारत में उनको पहचान करन कपूर के साथ किए विज्ञापन के बाद से मिली। बताया कि उनका करियर शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया। उस दौरान एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें मेरी मां घायल हो गई थी। इस कारण कनाडा में अपना सब कुछ छोड़कर वापिस भारत लौटना पड़ा। साउथ कल्चर पसंद होने के कारण मैंने तमिल फिल्म नेताजी में काम किया। बोलीं की 2009 में उनको कैंसर हो गया था लेकिन हार नहीं मानी और लिखना शुरू कर दिया। कार्यक्रम का संचालन चेयपर्सन डॉ आरती गुप्ता ने किया। वेबिनार में महिलाओं ने लीज़ा रे के साथ फिल्मी जगत और उनके हौसले पर प्रश्न भी किए।