फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दीपावली से छठ तक चलेंगी सभी 741 बसें, छुट्टियां निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। त्योहारों को लेकर परिवहन निगम ने विशेष तैयारी की है। दीपावली से छठ महापर्व तक कानपुर परिक्षेत्र की सभी 741 बसों का संचालन होगा। इनमें रिजर्व कोटे की 74 बसें भी हैं। त्योहारों के दौरान यात्रियों की संख्या और मांग के अनुसार बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। इसके साथ ही परिवहन निगम ने चालकों और परिचालकों की छुट्टियां निरस्त कर दी हैं। इसी तरह कार्यशाला के कर्मचारी भी ड्यूटी पर रहेंगे। इसके अलावा, ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को अतिरिक्त प्रोत्साहन भी दिया जाएगा।
विज्ञापन


वर्जन
दीपावली से छठ तक सभी बसों का संचालन किया जाएगा। कार्यशालाओं में बसों की कमियां दूर कराई जा रही हैं। यात्रियों की संख्या के हिसाब से बसों के फेरे और रूट तय किए जाएंगे।
विज्ञापन

-महेश कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें