फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: छुट्टा गोवंश से बचने में गड्ढे में पलटी अलीगढ़ आरटीओ की कार

Mon, 09 Mar 2020 09:03 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
इटावा के भरथना में भांजी की शादी समारोह से लौट रहे अलीगढ़ आरटीओ की कार चितभवन के पास छुट्टा गोवंश से बचने में खड्ड में पलट गई। हादसे में कार में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। पुलिस ने परिवार को दूसरी गाड़ी से रवाना कर दिया। 
विज्ञापन


अलीगढ़ के आरटीओ फरिउद्दीन अपने परिवार के साथ अपनी भांजी के यहां शादी में शामिल होने के लिए रविवार को पेट्रोल पंप स्वामी हाजी नूरुल मूसानी के यहां भरथना आए थे। शादी में शामिल होने के बाद रात को वे लौट रहे थे। कार को चालक अवनीश यादव चला रहा था।

जब कार भरथना रोड पर चितभवन नहर पुल के पास पहुंची तभी अचानक कार के सामने एक छुट्टा गोवंश आ गया। उससे बचने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। इस हादसे में कार में सभी लोग बाल-बाल बच गए। सूचना पर इकदिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार में बैठे लोगों को निकाला।
विज्ञापन


पुलिस ने क्रेन मंगवाकर कार को बाहर निकलवाया और  दूसरी गाड़ी मंगवाकर आरटीओ को परिवार के साथ अलीगढ़ के लिए रवाना कर दिया। प्रभारी निरीक्षक इकदिल समीर सिंह ने बताया कि कार सवार लोगों को मामूली खरोचे आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें