कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर चला तलाशी अभियान
- फोटो : अमर उजाला
रेलवे स्टेशनों पर आतंकी हमलों की धमकी के बाद जारी अलर्ट से कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर लगातार दूसरे दिन गुरुवार को भी जांच-तलाशी अभियान चला। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्कवॉयड टीम ने सेंट्रल स्टेशन के सभी प्लेटफार्मों पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने जांच की।
एसी वेटिंग रूम में भी डॉग स्कवॉयड टीम को देखकर यात्री चिंतित हो गए। इस पर आरपीएफ इंस्पेक्टर राजीव वर्मा ने बताया कि घबराने की जरूरत नहीं है। रूटीन चेकिंग के लिए जांच चल रही है। उधर टीम ने यात्रियों का सामान चेक किया। ट्रेनों में जाकर तलाशी अभियान चला। इसमें जीआरपी इंस्पेक्टर राममोहन राय भी मौजूद रहे। ब्यूरो