फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'7 मौतों का सौदागर' आरोपी कुलदीप यादव गिरफ्तार, 'जहर बेचकर' बना करोड़पति

Sat, 01 Dec 2018 08:21 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
खुलासा करते एसपी और एएसपी, लाल घेरे में आरोपी कुलदीप यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के कन्नौज जिले में सौरिख पुलिस और सर्विलांस टीम ने हिस्ट्रीशीटर शराब माफिया कुलदीप यादव पुत्र सत्यवीर को गिरफ्तार कर लिया। 50 हजार के इनामी इस बदमाश पर कानपुर के सचेंडी थाने में जहरीली शराब बेचने का मुकदमा दर्ज है। शराब पीने से सात लोगों की हो गई थी। उस पर कानपुर और कन्नौज के कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं।  
विज्ञापन


एसपी अमरेंद्र प्रसाद ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि कुलदीप को सौरिख थाना प्रभारी राजकुमार सिंह और सर्विलांस टीम प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने ईजलपुर गांव के बाहर से दबोचा। वह अपने और दूसरे देशी शराब ठेकों से जहरीली शराब बिकवाता था।

उसकी सप्लाई की गई जहरीली शराब से इसी साल 15 मार्च को कानपुर नगर जिले के सचेंडी थाना क्षेत्र में सात लोगों की मौत हो गई थी और कई बीमारी हो गए थे। नौबस्ता और चकेरी थाना क्षेत्र में भी जहरीली शराब से लोग बीमार हुए थे। कुलदीप पर कानपुर नगर, सौरिख और छिबरामऊ थाने में 11 मुकदमे दर्ज हैं। छह माह से वह फरार था। सौरिख थाना पुलिस ने उस पर गुंडाएक्ट और हिस्ट्रीशीटर की कार्रवाई भी की थी। खुलासा के दौरान एएसपी केशव चंद्र गोस्वामी भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहद शातिर है शराब कारोबारी हिस्ट्रीशीटर कुलदीप यादव

जहरीली शराब का कारोबारी हिस्ट्रीशीटर कुलदीप यादव बेहद शातिर है। उसका कन्नौज जिले के अलावा कानपुर नगर और कानपुर देहात, औरैया नेटवर्क था। किसी को शक न हो इसलिए देशी शराब के ठेके ले लेता था। अपने और दोस्तों के देशी शराब ठेकों पर जहरीली शराब बिकवाता था।  

एसपी ने बताया कि 2003 में कुलदीप ने मिलावटी शराब का काम शुरू किया। कई साल तक जहरीली शराब बेचकर उसने कानपुर के कल्याणपुर में हॉस्टल और मकान बना रखा था। सौरिख में विद्यालय और ईजलपुर गांव में ईंट भट्ठा भी है।

सौरिख और कानपुर के बिल्हौर में एक देशी शराब का ठेका भी था। पुलिस टीमों को अवैध तरीके से बनाई उसकी 30 करोड़ की प्रापर्टी की जानकारी मिली है। सौरिख थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि कई अन्य शहरों में भी उसके नाम संपत्ति है। जिनके बारे में जानकारी की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें