फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिग तोड़ी तो बज उठेगा अलार्म डैड

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से जंग जीतना है तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना बहुत जरूरी है। हालांकि राशन की दुकानों, बैंकों में लोग ऐसा करते अमूमन नहीं नजर आते। जल्दबाजी के चक्कर में लोग सोशल डिस्टेंसिंग भूल जाते हैं। इसका तोड़ आईआईटी के जूनियर इंजीनियर आशीष कुमार शर्मा ने निकाल लिया है। उन्होंने एक ऐसी डिवाइस बनाई है, जो सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने पर अलार्म बजाने लगेगी।
विज्ञापन

शुक्लागंज के अंबिकापुरम रहने वाले आशीष आईआईटी में जूनियर इंजीनियर के पद पर तैनात हैं। आशीष कहते हैं कि अक्सर लोग मेडिकल स्टोर, राशन की दुकानों के काउंटर पर सटकर खड़े हो जाते हैं। ऐसे में संक्रमण का खतरा और बढ़ जाता है। इसके लिए उन्होंने डब्ल्यू एस डैड नाम से डिवाइस तैयार की है।
बताया कि इसमें डेढ़ मीटर की दूरी सेट है, जैसे ही कोई इस दूरी का उल्लंघन करेगा डिवाइस में लगा अलार्म बजने लगेगा। इसमें आगे सेंसर लगाया है, जिसका काम दूरी नापना है। दो ट्रांसमीटर रिसीवर हैं, इससे अल्ट्रासोनिक तरंगें बाहर निकलती हैं व्यक्ति के शरीर से टकराकर वापस आती हैं।
विज्ञापन

यह डिवाइस बैटरी ऑपरेटेड है। इसे बनाने में मात्र 300 रुपये का खर्च आया है। उन्होंने ट्विटर और सोशल मीडिया पर इस संबंध में जानकारी दी है। बताया कि दुकान के बाहर बने गोलों के बीच लकड़ी के पोल लगाकर भी यह डिवाइस लगाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें