फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: 30 हजार छात्रों को नौकरी देगा एकेटीयू, मेगा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन जल्द

Mon, 09 Sep 2019 04:33 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
कानपुर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) से संबद्ध प्रदेश के सभी इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट कॉलेजों के छात्रों के लिए खुशखबरी है। इस साल विश्वविद्यालय ने विभिन्न कॉलेजों से पास होने वाले करीब 30 हजार छात्र-छात्राओं को नौकरी दिलाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


इसके लिए मेगा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने दी। वह यहां एक सेमिनार में शामिल होने आए थे। प्रो. पाठक ने मीडिया से बातचीत में बताया कि अब प्लेसमेंट के लिए प्रदेश के सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों के छात्रों को विशेष ऑनलाइन ट्रेनिंग दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

बताया कि शैक्षणिक सुधार के लिए कॉलेजों को नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रीडिटेशन (एनबीए) मूल्यांकन कराने के लिए कहा जा रहा है। जल्द ही इसे अनिवार्य कर दिया जाएगा।

पाठ्यक्रमों में बदलाव की तैयारी
कुलपति प्रो. पाठक ने बताया कि मौजूदा समय आईटी, साइबर सिक्योरिटी, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, कंप्यूटर साइंस ब्रांच की डिमांड बढ़ गई है। अब इसे नया स्वरुप दिया जाएगा। इन कोर्स के पाठ्यक्रमों को बदला जाएगा। प्रदेश के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में उच्च सुविधाओं के लिए लैब बनेंगी। शिक्षकों को भी ट्रेनिंग दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें