फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अन्ना साड़ों की जंग, अखिलेश ने कसा तंज, सुरक्षा के लिए नई श्रेणी घोषित करने की दी सलाह

Thu, 26 Dec 2024 08:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने अमर उजाला की खबर पर किया ट्वीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सड़कों और चौराहों पर आए दिन तांडव कर राहगीरों और वाहनों के लिए मुसीबत बने अन्ना मवेशियों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ‘अमर उजाला’ में छपी फोटो को टैग करते हुए ट्वीट में भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। मंगलवार को बांदा शहर के जेल चौराहे पर नेशनल हाईवे में दोपहर को दो अन्ना सांड़ भिड़ गए। राहगीरों व आसपास के दुकानदारों में भगदड़ मच गई। सांड़ों की यह जंग बमुश्किल खत्म हुई। इस नजारे को संवाद न्यूज एजेंसी ने अपने कैमरे में सुरक्षित कर लिया। ‘अमर उजाला’ में फोटो प्रकाशित हुई।

विज्ञापन


इसका संज्ञान लेते हुए सपा मुखिया अखिलेश ने गुरुवार को ट्वीट करके अपनी पोस्ट में भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कहा कि भाजपा सरकार जब छुट्टा पशुओं के आतंक से जनता के जान-माल की रक्षा नहीं कर पा रही तो फिर वो अपने उन भाजपाइयों से सवाल क्यों नहीं पूछ रही है, जो कई साल पहले वोट के बदले अन्ना पशुओं की समस्या के समाधान का वादा करके गए थे। अखिलेश यादव ने तंज करते हुए यह भी कहा है कि जनता की सुरक्षा के लिए ‘एस-कैटेगरी’ की नई श्रेणी भाजपा को घोषित करनी चाहिए। ट्वीट के अंत में लिखा है - ‘बाकी जनता समझदार है’।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें