फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीनेशन पर यू-टर्न: मुलायम के बाद अखिलेश भी लगवाएंगे टीका, ट्वीट कर कही ये बात

Tue, 08 Jun 2021 03:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा कि हम भाजपा के टीके के खिलाफ थे पर ‘भारत सरकार’ के टीके का स्वागत करते हुए हम भी टीका लगवाएंगे व टीके की कमी से जो लोग लगवा नहीं सके थे उनसे भी लगवाने की अपील करते हैं।
 
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के कोरोना वैक्सीन लगवाने के एक दिन बाद ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यू-टर्न ले लिया है। मंगलवार को उन्होंने एक ट्वीट किया जिसमें उनके सुर बदले हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि वह भाजपा के टीके के खिलाफ थे, लेकिन भारत सरकार का टीका लगवाएंगे। लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित भी करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि टीके की कमी से जो लोग लगवा नहीं सके थे उनसे भी लगवाने की अपील करते हैं। इससे पहले अखिलेश ने कोरोना वैक्सीन को भाजपा का टीका बताते हुए इसे न लगवाने की बात कही थी।
विज्ञापन


सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा कि ' जनाक्रोश को देखते हुए आखिरकार सरकार ने कोरोना के टीके के राजनीतिकरण की जगह ये घोषणा करी कि वो टीके लगवाएगी। हम भाजपा के टीके के  खिलाफ थे पर ‘भारत सरकार’ के टीके का स्वागत करते हुए हम भी टीका लगवाएंगे व टीके की कमी से जो लोग लगवा नहीं सके थे उनसे भी लगवाने की अपील करते हैं।'

समाजवादी पार्टी के संरक्षक और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को गुरुग्राम मेदांता अस्पताल में कोरोनारोधी टीके की पहली डोज ली थी। बताया जाता है कि इस दौरान मुलायम सिंह के साथ सपा अध्यक्ष व उनके पुत्र अखिलेश यादव और परिवार के कई अन्य सदस्य भी मौजूद थे। अखिलेश यादव शुरू में जीवनरक्षक वैक्सीन को बीजेपी वैक्सीन बता चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें