फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव के बयान ने बढ़ाई सियासी हलचल, बोले...'विकास पूछ रहा है चुनाव की रिपाेर्ट मिल गई क्या'

Fri, 29 Mar 2019 05:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019 का सियासी उफान अपने चरम पर है। राजनीतिक दलों के बीच उठापटक जारी है। अपनी पार्टी से मोहभंग होने के बाद या टिकट न मिलने पर प्रत्याशी इधर उधर भाग रहे हैं। ऐसे में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भाजपा को फिर एक बार निशाने पर लिया है।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने अपने साेशल मीडिया एकाउंट पर कहा कि 'विकास’ पूछ रहा है, 'भाजपा को आगामी चुनाव में उनके खिलाफ आने वाले नतीजों की खुफिया रिपोर्ट मिल गई है क्या?' 
Trending Videos
विज्ञापन

भाजपा ने अपने चाल, चलन, चरित्र का परिचय दे दिया है- अखिलेश

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
शायद तभी उसमें इतनी बेचैनी है। आज भाजपा को हर गांव-शहर व दल के अंदर भी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा का विपक्ष पर लगातार आरोप लगाना, उनकी हताशा का प्रतीक है।

अखिलेश यादव भाजपा और पीएम मोदी पर तंज कसने का एक मौका भी नहीं छोड़ते हैं। इससे पहले उन्होंने कहा था कि ‘विकास’ पूछ रहा है, 'मार्गदर्शक मंडल को ही बाहर का रास्ता दिखा देने वाले किस संस्कृति, चाल, चलन, चरित्र का परिचय दे रहे हैं?' भाजपा के दिखावे की नैतिकता का भंडाफोड़ हो गया है। युवा तो पहले ही भाजपा को वोट नहीं दे रहे थे, अब बड़े-बुजुर्ग भी नहीं देंगे। भाजपा अंदर से टूट गई है।
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें