सीएम योगी आदित्यनाथ एवं अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री गांव जाते समय जब एक्सप्रेस-वे से अपने वाहनाें के काफिले के साथ फर्राटा भर रहे थे ताे कुछ चाहने वालाें ने उन्हें राेक लिया। फूल मालाअाें से स्वागत हुअा ताे उन्हाेंने बीच हाईवे पर प्रदेश में भाजपा सरकार की बखिया उधेड़ना शुरु कर दिया। बाेले प्रदेश में सरकार फेल हाे चुकी है।
उन्नाव के अाैरसा से हाेते हुये पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार सुबह आईजीसीएल इंटरनेशनल स्टेडियम के उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने सैफई जा रहे थे। चाहने वालाें काे सूचना मिली ताे मिलने के लिये काफिला रुकवा लिया।
सपा नेता सुजाउर्रहमान सफवी और यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव फरान सफवी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पहुंचेे कार्यकर्ताआें ने फूल मालाअाें से उनका स्वागत किया। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार का किसानों के प्रति सौतेला व्यवहार है।
प्रदेश में किसानों का आलू सड़ रहा है। धान की कीमत भी नहीं मिली है। फसल की लागत में डेढ़ गुना बढ़ाकर देने का वादा पूरा नहीं हुआ। सड़काें को गड्ढा मुक्त करने के नाम पर भी घोटाला हुआ है। प्रदेश में बिजली संकट बढ़ता जा रहा है। भाजपा सरकार कानून व्यवस्था में भी फेल है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया।