फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम मशीनों से जनता का भरोसा उठा, बैलेट पेपर से होने चाहिए चुनावः अखिलेश

Tue, 29 May 2018 06:22 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
अखिलेश यादव
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कैराना व नूरपुर में बड़े पैमाने पर ईवीएम व वीवीपैट में गड़बड़ी का उल्लेख करते हुए एक बार फिर बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि ईवीएम मशीनों से जनता का भरोसा उठता जा रहा है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए ईवीएम के बजाय बैलेट से चुनाव होना चाहिए।
 

 
विज्ञापन

2 of 5
अखिलेश यादव
अखिलेश यादव मंगलवार को पूर्व चौधरी चरण सिंह को श्रद्धासमुन अर्पित करने के बाद मीडियाकर्मियों से मुखातिब थे। कहा कि चौधरी चरण सिंह ने गांव, गरीब, किसान की खुशहाली के लिए जो सपना देखा था समाजवादी उसी रास्ते पर चल रहे हैं। उनके कर्मक्षेत्र में सोमवार को हुए मतदान में ईवीएमए व वीवीपैट खराब होने की शिकायतें बड़े पैमाने पर मिलीं। कड़ाके  की धूप में घंटों खड़े रहने के बावजूद लोग मतदान नहीं कर पाए। जिस तरह से ईवीएम खराब हैं, वीवीपैट मशीनें चल नहीं रही हैं, उससे संदेह पैदा हो रहा है। लोगों का भरोसा टूट रहा है।
 


 
विज्ञापन

3 of 5
अखिलेश यादव
कैराना व नूरपुर की घटनाओं से साबित हो गया है कि ईवीएम से मतदान लोकतंत्र के लिए खतरा है। सवाल यह भी है कि ये मशीनें उन्हीं इलाकों में क्यों खराब हुईं जहां रालोद, सपा व बसपा के वोटर थे। गरीब, मुस्लिम, दलित और किसान, मजदूर मतदान नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि जिस तरह से शिकायतें आई हैं, हमें उम्मीद है कि निर्वाचन आयोग वहां दोबारा वोट डालने का मौका देगा। उन्होंने अंदेशा जताया कि मशीनें एक रणनीति के तहत मशीनें खराब की गईं थी।

 

4 of 5
अखिलेश यादव
पीएम-सीएम ने प्रभावित किया उपचुनाव:
अखिलेश यादव ने पीएम नरेन्द्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ पर उपचुनावों को प्रभावित करने का आरोप लगाया। कहा कि एक तरफ पीएम रोड शो निकाला रहे थे और दूसरी तरफ सीएम गंगा स्नान करने हरिद्वार चले गए। चुनाव के लिए अधिकारी कहां ज्यादा जा रहे थे, इसकी वजह क्या थी ? कहा, इसके बावजूद कैराना व नूरपुर के लोगों ने भाजपा को हराने का काम किया। अपनी कमी छिपाने के लिए भाजपा नेता चुनाव आयोग में शिकायत करने पहुंचे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अखिलेश यादव
हमने आवास खाली करने के लिए समय मांगा है:
बंगला खाली करने के नोटिस के खिलाफ अदालत जाने के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि हमने सिर्फ  ये गुजारिश की है कि हमें थोड़ा समय दिया जाए। हमारे पास या नेताजी के पास लखनऊ में कोई घर नहीं है। कहा कि नोटिस का एक फायदा हो गया। हम लखनऊ में घर बनवा रहे हैं। इस घर की दीवार सीएम आवास से मिली हुई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें