फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में आंधी-तूफान और बारिश से अब तक 10 की मौत, ये जिले हुए सबसे ज्यादा प्रभावित

Tue, 29 May 2018 01:38 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमो पिक
आंधी-तूफान और बारिश की वजह से यूपी के तमाम जिले प्रभावित हुए हैं। किसानों की कई जगहों पर कटी फसलें चौपट हुई हैं। उन्नाव में छह की मौत की खबर सामने आई है। इसी तरह रायबरेली में 2 और कानपुर नगर में 2 लोग प्राकृतिक आपदा की वजह से मारे गए। बुंदेलखंड और कानपुर आसपास के जिलों में सोमवार को भी भीषण गर्मी देह झुलसाती रही। कुछ जिलों में देर शाम आंधी-पानी के साथ ओलो ने भी कहर बरपाया। इस दौरान बिजली गिरने, लू लगने और कच्ची दीवार ढहने से सात लोगों की जान चली गई।
 

Unnao: 4 people died in the storm with lightning which lashed parts of the city this evening. All the bodies sent for postmortem. Several houses damaged and trees uprooted in the region. pic.twitter.com/WTYwgp9JqQ

— ANI UP (@ANINewsUP) May 28, 2018
 

 
विज्ञापन

2 of 4
डेमो पिक
बुंदेलखंड के बांदा और महोबा में गर्मी ने 15 साल का रिकार्ड तोड़ दिया। दोनों जिलों में अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जालौन में 48.3, हमीरपुर 48 और चित्रकूट में 47 डिग्री तापमान रहा। कानपुर में अधिकतम तापमान 43.4, कानपुर देहात 44.2, इटावा 43, औरैया 45, फर्रुखाबाद 44.6 तथा फतेहपुर और हरदोई में 43 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को बांदा और महोबा में 17 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलीं। हमीरपुर में एक महिला प्रधान के पुत्र की लू लगने से मौत हो गई। उन्नाव में देर शाम आए तेज आंधी-पानी के दौरान बिजली गिरने से वृद्धा समेत दो लोगों की जान चली गई। जबकि चार लोग झुलस गए।
विज्ञापन

3 of 4
डेमो पिक
उन्नाव के मौरावां में कच्ची दीवार गिरने से वृद्ध की मौत हो गई। कन्नौज में आंधी के साथ 20 मिनट तक बारिश के साथ ओले भी गिरे। यहां दीवार गिरने से दो मवेशी मर गए। एक कालेज की दीवार भी तेज आंधी में ढह गई। कानपुर के बिल्हौर में सोमवार शाम बारिश के साथ कई स्थानों पर बिजली गिरने से दो लोगों की जान चली गई। लू लगने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। सोमवार दोपहर बाद मौसम अचानक बदल गया। 
विज्ञापन

4 of 4
डेमो पिक
उत्तर दिशा से तेज हवा चलने से घने बादल छा गए। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हुई। दोपहर तक जो पारा 43.4 पर था, वह लुढ़ककर 38 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें