अखिलेश यादव
अखिलेश ने अपने ट्विटर पोस्ट पर कई सवाल उठाए और मौजूदा सरकार पर एेसे तंज कसे जिसे सुनकर बीजेपी को मिर्ची लग जाएगी।
अखिलेश ने ट्विट कर कहा कि आज अयोध्या के लोग पूछ रहे हैं कि आर्ट गैलरी, परिक्रमा मार्ग के सुदृढ़ीकरण और वृक्षारोपण के लिए बजट क्यों नहीं दिया जा रहा? प्रवेश द्वार, भजन स्थली का काम आज भी अधूरा क्यों है?? मंदिरों की रँगाई-पुताई कब होगी ??? कम-से-कम अयोध्या के लिए दिये गये ‘वचनों’ को तो जुमला न बनाएं।