फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सौरभ की मां को अखिलेश यादव ने भेजी सहायता राशि

विज्ञापन
फोटो- सौरभ की मां कांती देवी को सहायता राशि देते प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल व अन्य। संवाद
विज्ञापन
रूरा। थानाक्षेत्र के उमरावपुरवा निवासी 11वीं के छात्र सौरभ पाल (19) की झींझक के करियाझाला मोड़ के पास 25 जनवरी की शाम गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। गुरुवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार को प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के हाथों दो लाख 66 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भेजी।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व सांसद राजाराम पाल, पूर्व एमएलसी दिलीप सिंह यादव, जिलाध्यक्ष अरुण यादव बबलू राजा के साथ गांव पहुंचे। यहां प्रदेश अध्यक्ष ने सबसे पहले सौरभ की मां कांती देवी, भाई नीतेश व बहन रूचि से मिलकर घटना की जानकारी ली और परिवार को ढाढ़स बंधाया। ग्राम प्रधान विवेक पाल ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी घटना के दूसरे दिन हो गई थी। आरोपी शिक्षक अनूप सिंह जेल में बंद है।
प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री की ओर से भेजी गई सहायता राशि पीड़ित परिवार को सौंपी। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार का कोई भी मंत्री आज तक पीड़ित परिवार से मिलने तक नहीं आया। सुख-दुख में जो काम आए वही अपना है। न्याय चाहिए तो 2027 में सरकार बदलनी होंगी। यहां पर नीरज गौर, संतोष त्रिपाठी, हिम्मत यादव, आंनद यादव आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें