अखिलेश यादव कानपुर पहुंचे, केजरीवाल के बारे में दिया बयान
कानपुर में सपा नेता के घर पहुंचे यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने अरविंद केजरीवाल पर बड़ा बयान देकर सबको चौंका दिया। अखिलेश ने केजरीवाल के प्रति थोड़ी सहानुभूति दिखाई तो थोड़ा उनकी हालत पर मजा भी ले लिया। अखिलेश ने केजरीवाल के ऊपर दो करोड़ रुपये घुस लेने के आरोप पर कहा कि ऐसे आरोप लगाकर किसी को बदनाम करना तो आजकल बहुत छोटी सी बात हो गई है। मीडिया जिसको बनाता है उसे गिरा भी देता है। मेरे साथ भी कई बार ऐसा हो चुका है विरोधियों ने मुझे बदनाम करने की कई बार कोशिशें कीं लेकिन सफल नहीं हो पाये।
शिवपाल-मुलायम के बारे में नहीं की खुलकर बात
अखिलेश सोमवार को सपा नेता लाल सिंह तोमर के घर पहुंचे थे। उन्होंने यहां कहा कि चंदे की बात तो यह है कि हमारा जो खर्चा हुआ वह हमसे हिसाब ले लो केजरीवाल के सामने जो संकट आया है वो तो आजकल किसी को भी अपमानित करने वाली बहुत छोटी बात है। केजरीवाल को तो मीडिया ने ही बनाया था मीडिया ही गिरायेगा। मीडिया का एक बहुत अच्छा व्यवहार ये है कि वो जिसको बनाता है उसी को गिरता भी है। जैसे केजरीवाल को बुरा बनाया गया वैसी ही कोशिश तो मेरे साथ भी हुई लेकिन विरोधी सफल नहीं हो पाये। उधर, अखिलेश चाचा शिवपाल द्वारा सेक्युलर पार्टी बनाने के बारे में कोई भी बयान देने से बचते नजर आये। पिता मुलायम के बारे में भी उन्होने मीडिया से किसी भी तरह की बात खुलकर नहीं की।