फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये है शिवपाल का ‘फिल्मी स्टाइल’, मुलायम को बना रहे ‘राजनीति का महानेता’

Mon, 08 May 2017 07:36 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
शिवपाल और मुलायम
विज्ञापन
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को सेक्युलर मोर्चा का अध्यक्ष घोषित कर शिवपाल ने समाजवादी पार्टी और यूपी की राजनीति में खलबली मचा दी है। हाल ही में शिवपाल ने ट्वीटर पर फिल्मी स्टाइल में ऐसा बयान दिया है जिससे ये जाहिर हो रहा है कि शिवपाल बड़े भाई मुलायम को ‘राजनीति का महानेता’ बता रहे हैं। शिवपाल ने ट्विट करते हुए कहा कि ‘जहां नेताजी (मुलायम) खड़े हो जाते हैं, वहीं से समाजवादी पार्टी की शुरूआत होती है।’ शिवपाल की यह टिप्पणी अमिताभ बच्चन की मशहूर फिल्म 'कालिया' के डॉयलाग से मिलती जुलती है, अमिताभ ने फिल्म में कहा था, ‘हम जहां खड़े हो जाते हैं, लाइन वहीं से शुरू होती है’
विज्ञापन

इससे पहले मुलायम सिंह यादव ने शनिवार को समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने की मुहिम में जुटे शिवपाल सिंह यादव को झटका दिया। कहा कि शिवपाल ने मोर्चा बनाने की घोषणा से पहले उनसे चर्चा नहीं की। वह इस मुद्दे पर उनसे बातचीत करेंगे। सपा में हाशिये पर चल रहे शिवपाल सिंह यादव ने नेताजी (मुलायम सिंह) का सम्मान वापस दिलाने और सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने के लिए समाजवादी सेकुलर मनाने की घोषणा की है। शुक्रवार को ही उन्होंने इटावा में कहा था कि मोर्चे का नेतृत्व नेताजी करेंगे। नेताजी ने शनिवार को इस मुद्दे पर विरोधाभारी बयान दिया। मुलायम ने कहा था कि शिवपाल ने सेक्युलर मोर्चा बनाने से पहले उनसे विचार-विमर्श नहीं किया। उनकी शिवपाल से एक सप्ताह से बात भी नहीं हुई है। वह शिवपाल से बात करेंगे और उन्हें मना लेंगे।
ये है शिवपाल का ट्विट... जहाँ नेता जी खड़े हो जाते हैं वहीं से समाजवादी पार्टी की शुरूआत होती है। उन्होंने सेक्यूलिजिम के लिए जिन्दगी और कई सरकारें दाँव.. 1/2 — Shivpal Singh Yadav (@shivpalsinghyad) May 7, 2017
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें