फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों को अखिलेश का मंत्र- जनता तक पहुंचाएं सरकार की नाकामियां

Mon, 15 Oct 2018 08:24 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
लखनऊ बाईपास पर अखिलेश यादव का स्वागत करते सपाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का सोमवार को यूपी के उन्नाव जिले में विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कस लें। जनता तक भाजपा सरकार की नाकामियों को जरूर पहुंचाया जाए।
विज्ञापन


सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार सुबह लखनऊ से कानपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने सड़क मार्ग से जा रहे थे। नवाबगंज में कार्यकर्ताओं ने हाथ हिलाकर रुकने का इशारा किया। लेकिन वह नहीं रुके। सुरक्षाकर्मियों ने काफिले की ओर बढ़ रही भीड़ को रोका। इस दौरान अखिलेश यादव हाथ हिलाकर अभिवादन करते हुए चले गए। शहर के लखनऊ बाईपास पर सपाइयों ने पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया। सपा के जिला महासचिव राजेश यादव, अधिवक्ता अजेंद्र अवस्थी सहित तमाम लोग मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि बूथ कार्यकर्ता अधिक से अधिक लोगों के नाम वोटर लिस्ट में दर्ज कराएं। कार्यकर्ता हर बूथ पर पूरी जिम्मेदारी से यह काम करें। गदनखेड़ा बाईपास चौराहे पर सोनी सिंह परिहार ने समर्थकों के साथ अखिलेश यादव का स्वागत किया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें