फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश का भाजपा पर फिर 'बड़ा हमला', जानिए क्या कहा

Sat, 11 Aug 2018 06:42 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
Akhilesh Yadav
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर केंद्र सरकार को फ्लाईओवर गिरने के मामले में घेरने की कोशिश की। यहीं नहीं मौजूदा सरकार को नाकाम सरकार तक कह डाला। 
विज्ञापन


ट्वीट कर कहा कि- बस्ती में बन रहे नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर गिरने से हताहत लोगों को सरकार तुरंत राहत पहुँचाए। इस ‘ना-काम सरकार’ में कोई काम नहीं हो रहा है और जो एकआध हो भी रहा है, तो उसकी ये दुर्दशा है। अब तो सरकार को अपने कामों की कमी व भ्रष्टाचार की जांच के लिए कोई स्थायी आयोग ही बना देना चाहिए। 
 

 
Trending Videos
विज्ञापन

अखिलेश यादव
इससे पहले अखिलेश ने 9 अगस्त को ट्वीट कर पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द होने पर भी नाकामी का ठीकरा बीजेपी के सिर फोड़ा था।

अखिलेश ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा था कि- उ.प्र. पुलिस भर्ती बोर्ड की लिखित परीक्षा का रद्द होना भाजपा सरकार की नाकामी है। नयी नौकरियां हैं नहीं व पुरानी चली गयीं हैं। नयी नौकरियां ही नये उपभोक्ताओं व मांग को जन्म देंगी। अपनी नकारात्मक चुनावी राजनीति में व्यस्त भाजपा को न बेरोज़गारी दिख रही है, न चौपट होती अर्थव्यवस्था। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें