फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश आज इन जिलाें में करेंगे रैली, रेप के अाराेपी गायत्री के लिए भी मांगेगे वोट

Tue, 21 Feb 2017 05:53 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
गायत्री प्रजापति अाैर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अाैर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का साेमवार के लिए कार्यक्रम तय हाे गया है। सोमवार को वह रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर एवं फैजाबाद में 7 चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। खास बात है कि इस दाैरान अमेठी में वह रेप के अाराेपी गायत्री प्रजापति के लिए भी वोट मांगेंगे।
विज्ञापन

अखिलेश यादव 20 फरवरी को ऊंचाहार के प्रत्याशी मनोज पांडेय के लिए 11:05 बजे जमुनियाहार कस्बे के मैदान में, अमेठी जिले की गौरीगंज सीट के प्रत्याशी राकेश प्रताप सिंह के लिए 12 बजे नंद महर का मैदान में और अमेठी में 12:45 बजे रामलीला मैदान में चुनावी सभा करेंगे। सुल्तानपुर में वह लम्भुआ एवं कादीपुर के प्रत्याशियों संतोष पांडेय व अंगद चौधरी के लिए पंडित गया प्रसाद मेमोरियल डिग्री कालेज का मैदान, भदैया में 1.30 बजे, सुल्तानपुर के प्रत्याशी अनूप साण्डा के लिए 2:20 बजे पुरानी हवाई पट्टी लखीमपुर केंद्रीय विद्यालय के बगल में और सुल्तानपुर सदर के प्रत्याशी अरूण कुमार वर्मा के लिए 3:15 बजे नुमायें गांव का मैदान में जनसभा करेंगे। 3:50 बजे वह फैजाबाद की मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी अवधेश प्रसाद के लिए 5 नंबर ट्यूबवेल, कदनपुर, इनायतनगर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें