समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सरकारी आवास को खाली करने के बाद सामने आई बंगले की तस्वीरों से सियासी जंग शुरू हो गयी है। इस मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं में जोरों का घमासान चल रहा है।
विज्ञापन
2 of 4
अखिलेश के सरकारी आवास में तोड़फोड़
भाजपा मुख्यमंत्री आवास को लेकर अखिलेश पर जमकर निशाना साध रही है। वहीं दूसरी तरफ अखिलेश भी भाजपा पर तंज कस रहे हैं। शनिवार को अखिलेश ने अपने ट्वीटर हैंडेल पर इस मुद्दे पर ट्वीट भी किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि विपक्षी मकान को ’व्हाइट हाउस’ कह रहे हैं तो क्या वह खुद ’ब्लैक हाउस’ में रहते हैं।
विज्ञापन
3 of 4
अखिलेश के सरकारी आवास में तोड़फोड़
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विक्रमादित्य मार्ग स्थित अपने बंगले की चाभियां राज्य संपत्ति विभाग को सौंप दी है। अखिलेश ने बंगले में कथित तोड़फोड़ के मुद्दे को तूल देने के खिलाफ भाजपा को आगाह किया। उन्होंने कहा कि यदि सरकार किसी नुकसान की सूची देती है तो वह भरपाई करने को तैयार हैं।