उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का रोमांचक मुकाबला शुरू हो चुका है। 12 जिलों जनता 69 सीटों पर मतदान करने सुबह 7 बजे से अपने घरों से निकलना शुरू हो गए हैं। मैदान में 826 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सुबह 10.00 बजे समाजवादी पार्ट के मुखिया और सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वोट डालने पहुंचे। उन्होंने अपना वोट डालने के बाद मीडिया को से बातचीत भी की। इटावा सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का गढ़ है। मैनपुरी से तेज प्रताप यादव सपा सांसद हैं। कन्नौज से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव सांसद हैं।
विज्ञापन
हरदोई में नितिन ने पत्नी संग डाला वोट
2 of 5
अपनी पत्नी के साथ वोट डालने जाते नितिन अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
सपा प्रत्याशी और पूर्व मंत्री रहे हरदोई के नितिन अग्रवाल ने अपनी पत्नी संग मतदान स्थल पर जाकर वोट डाला। इस दौरान उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील भी की।
विज्ञापन
सैफई में वोट डालने पहुंचे सीएम अखिलेश के चाचा
3 of 5
सीएम अखिलेश के चाचा राजपाल यादव
- फोटो : अमर उजाला
इटावा के सैफई में सीएम अखिलेश यादव के चाचा राजपाल यादव ने वोट डाला। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि परिवार में कोई झगड़ा नहीं है। सपा फिर से सरकार बनाएगी। सपा छोड़ने वाला राजनीतिक रूप से समाप्त हो जाता है ये सपा का इतिहास रहा है।
मुलायम से चचेरे भाई ने भी डाला वोट
4 of 5
अभय राम यादव
- फोटो : अमर उजाला
मुलायम के चचेरे भाई अभयराम यादव भी इटावा में वोट डालने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि फिर से यूपी में सपा आयेगी। सपा के विकास को देखते हुए जनता खूब समर्थन दे रही है।