अखिलेश यादव रक्षाबंधन त्योहार मनाने बुधवार शाम ही सैफई पहुंच गए थे। गुरुवार सुबह जब उनके निवास पर दरबार सजा तो आसपास के जिलों की भीड़ जुटने लगी थी। करीब नौ बजे अखिलेश निकले और घर के लॉन में बैठ गए। सबसे पहले उन्होंने अपने गांव की हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2019 की 20 टॉपर लड़कियों को 10-10 हजार रुपये के चेक पुरस्कार स्वरूप प्रदान किए।
साथ ही उन्होंने इस धनराशि का शिक्षा पर ही उपयोग करने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि यह त्योहार न केवल भाई-बहन के रिश्तों को पूरा आदर देता है बल्कि आत्मीयता और स्नेह के बंधन से रिश्तों को मजबूती भी प्रदान करता है।