फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर जिला कारागार में तैनात डिप्टी जेलर पर हुआ हमला, पहले फायर किया फिर तमंचे की बट मारी

Fri, 16 Aug 2019 06:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
यूपी पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन
इटावा में जिला कारागार के डिप्टी जेलर पर हुए हमले में तीन लोगों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें तीनों पिछले दिनों जिला कारागार में बंद थे। वर्तमान में दो को जमानत मिल चुकी है, जबकि तीसरा आगरा जेल में बंद है। वारदात के बाद से प्रशासन ने चौकसी और बढ़ा दी है। 
विज्ञापन


जिला कारागार में तैनात डिप्टी जेलर शिब्ते हसन जाफरी ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 14 अगस्त की सुबह करीब साढे़ दस बजे वे घर मौजूद थे। उसी समय कुछ लोग उनके घर पर आए और दरवाजा खुलवाकर उनके साथ गाली गलौज करने लगे।

 
विज्ञापन

विरोध करने पर तमंचे से उनके ऊपर फायर कर दिया, गोली मिस होने से डिप्टी जेलर बच गए। इसके बाद हमलावरों ने तमंचे की बट से उसके सिर पर प्रहार कर दिया और भाग निकले। डिप्टी जेलर की तहरीर पर विश्राम सिंह पुत्र सुल्तान सिंह, गोविंद और विकास निवासी प्रतापगढ़ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

इसमें सुल्तान सिंह, गोविंद और विकास पिछले दिनों इटावा जेल में बंद थे। सुल्तान और गोविंद को जमानत मिल चुकी है, जबकि विकास इस समय आगरा जेल में बंद है। इधर, डिप्टी जेलर जाफरी ने बताया कि उन पर हमला करने वालों में सुल्तान और गोविंद थे, जबकि हमले की साजिश में विकास के भी होने पर शक जताया है।

उन्होंने बताया कि पिछले दिनों ये तीनों इटावा जेल में थे तब उन पर उत्पात करने पर सख्ती की गई थी। इसी बात से ये तीनों खफा थे। उन्होंने यह भी बताया कि विकास उरई जेल से ट्रांसफर होकर यहां आया था। इधर, सिविल लाइन थाना प्रभारी मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी तथ्यों को लेकर जांच कर रही है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें