बकेवर। महेवा में समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम को लेकर सांसद जितेंद्र दोहरे ने कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार को बैठक की। इस कार्यक्रम में सपा प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी शामिल होंगे। बैठक पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनीषा सविता के आवास पर हुई। इस बैठक में कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
शनिवार 12 अप्रैल को समाजवादी पार्टी के मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव महेवा के ब्लॉक परिसर में डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके साथ ही वह यहांव पर पीडीए सम्मलेन को संबोधित करेंगे। इसको लेकर हुई बैठक में सांसद जितेंद्र दोहरे ने कहा कि इस कार्यक्रम में जिले भर के सपा नेता व कार्यकर्ता जुटेंगे। विधायक भरथना राघवेंद्र गौतम ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अभी से ही जी जान से जुट जाएं।बैठक में पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनीषा सविता, उदयभान सिंह यादव, राजीव चौधरी, आशीष राजपूत, अमित यादव, राजीव चौधरी, पूर्व चेयरमैन लखना सतीश चंद्र वर्मा , दिलीप वर्मा आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बबलू शाक्य ने की।