फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

"राजधर्म" पर अखिलेश का 'अजीब सा बयान', पहली बार कहे कुछ एेसे शब्द

Sat, 08 Sep 2018 05:30 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
अखिलेश यादव
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने शनिवार को अपने ट्विटर हैंडल पर उन्नाव रेप कांड पर ट्वीट कर केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश की। अखिलेश ने ट्वीट कर कहा कि- मुख्यमंत्री के लिए हर पिता ‘पितातुल्य’ होना चाहिए, उन्नाव की बलात्कार-पीड़िता का वो बेबस पिता भी जिसको उनकी पुलिस ने मार-मार कर मार डाला। इसी प्रकार हर पुत्री ‘पुत्रीतुल्य’ होनी चाहिए, वो पुत्री भी जिसे काला झंडा दिखाने पर जेल की काल कोठरी में डाला गया। यही सच्चा राजधर्म है।
 
 
विज्ञापन

2 of 4
अखिलेश यादव
इससे पहले अखिलेश ने ट्वीट कर भाजपा को रंग बदलने वाली सरकार कहा था।

ट्विटर पर लिखा था कि- अभी तक तो हमारे कामों को अपना बताकर उद्घाटन करते थे, रंग बदलते थे, अब हमारे द्वारा दिये गये लैपटॉप पर हमारी तस्वीरें बदल रहे हैं। बदलनी है तो आज भाजपा के शासनकाल में प्रदेश की जो दुर्गत हुई है, उस बदहाली की तस्वीर बदलें। इस बार जनता विकास-विरोधी प्रतिगामी भाजपा को ही बदल देगी।
 
 
विज्ञापन

3 of 4
अखिलेश यादव
शिक्षक भर्ती’ पर किया था ये ट्वीट- 
‘68500 शिक्षक भर्ती’ में शेष 32640 सीटों को तुरंत भरे जाने व मूल्यांकन की अनियमितताओं के खिलाफ जब अभ्यर्थी मांग कर रहे हैं, तो भाजपा सरकार उन्हें प्रताड़ित कर रही है। प्रदेश के बेबस बेरोजगार युवाओं के साथ अपमानजनक व्यवहार सत्ता के अहंकार में डूबे भाजपाइयों की आदत बन गयी है।

 
विज्ञापन

4 of 4
अखिलेश यादव
ट्वीट कर भाजपा सरकार पर लगाए थे ये आरोप- 
एक बार फिर पेपर लीक और रद्द हुआ। इस बार ये कारनामा UPSSSC की परीक्षा में हुआ। बार-बार विभिन्न परीक्षाओं के पेपर लीक होने से बेरोज़गारों पर क्या गुजरती है, ये बात ये संवेदनहीन सरकार क्या जाने। ये प्रदेश में बढ़ रहे भ्रष्टाचार और सत्ताधारियों-अपराधियों की साठगांठ का प्रमाण है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें