फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुसाइड का प्रयास करने वाले पुलिस अधीक्षक की हालत और बिगड़ी, डीजीपी कानपुर के लिए रवाना

Sat, 08 Sep 2018 05:30 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 10
आईपीएस सुरेंद्र दास की हालत और बिगड़ी
मौत से जूझ रहे आईपीएस सुरेन्द्र दास की हालत और बिगड़ी गयी है। रीजेंसी हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कहना है कि उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया है। दास के एक पैर में ब्लड की सप्लाई नहीं पहुंच रही है। हालत बिगड़ती देख डॉक्टरों की टीम ऑपरेशन करने की तैयारी में जुट गई है। आईपीएस सुरेन्द्र दास की हालत बिगड़ने की जानकारी मिलते ही डीजीपी ओपी सिंह लखनऊ से कुछ ही देर में कानपुर के लिए रवाना होंगे। कानपुर के एसएसपी अनन्त देव तिवारी ने डीजीपी के आने की जानकारी दी। एसपी को ब्लड देने के लिए 20 सिपाही पुलिस लाइन से अस्पताल पहुंच चुके हैं। इमरजेंसी में ऑपरेशन के लिए उन्हें कई यूनिट ब्लड की जरूरत पड़ेगी। 
 
विज्ञापन

2 of 10
आईपीएस सुरेंद्र दास की पुरानी तस्वीर
कानपुर एसपी पूर्वी आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास पारिवारिक कलह से इतना ऊब गए थे कि हर हाल में जीवन समाप्त करने का फैसला कर लिया था। वह गूगल पर हफ्ते भर से आत्महत्या के तरीकों को सर्च कर रहे थे। तमाम तरीके सर्च करने के बाद उन्होंने ब्लेड से नस काटने और जहर खाकर जान देने पर फोकस किया। ज्यादा दर्द न हो और किसी को पता नहीं चले इसलिए अंत में जहर खाकर जान देने का निर्णय लिया। इन बातों का उनके सरकारी आवास में मिले सुसाइड नोट से हुआ है। कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में वेंटीलेटर पर सुरेंद्र की हालत जस की तस है। यहां और मुंबई के डाक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। डॉक्टरों ने हालत बेहद नाजुक बताई है। 72 घंटे बाद ही कुछ कह सकेंगे।
 
विज्ञापन

3 of 10
आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास ने जहर खा लिया
आईपीएस दास की हालत ज्यादा खराब होने की वजह से आईसीयू में ही अॉपरेशन थियेटर बनाया गया है। अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेश अग्रवाल ने बताया कि इस अॉपरेशन में काफी रिस्क है। अॉपरेशन के दौरान मरीज का काफी खून बह सकता है। साथ ही खून की जरूरत होगी। मरीज के बिगड़े स्वास्थ्य व अॉपरेशन के दुष्परिणाम के बारे में उनके अभिभावकों को बता दिया गया है। अभिभावकों ने अॉपरेशन शुरू करने की बात कही है। एसपी को ब्लड देने के लिए 20 सिपाही पुलिस लाइन से अस्पताल पहुंचे। 
 

4 of 10
आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास ने जहर खा लिया - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी अनंत कुमार तिवारी ने बताया कि सुसाइड नोट में पारिवारिक कलह, पत्नी डॉ. रवीना से छोटी-छोटी बातों पर झगड़े का जिक्र है। कई और बातें भी लिखी हैं जिन पर जांच चल रही है। सुरेंद्र ने पत्नी या परिवार के किसी भी सदस्य को सीधे तौर पर जिम्मेदार नहीं ठहराया है। इसे खुद का फैसला बताया है। सात लाइन के पत्र में अंग्रेजी और हिंदी में लिखा है। अंग्रेजी में उन्होंने लिखा है कि एक हफ्ते से वह आत्महत्या का आसान तरीका गूगल पर सर्च कर रहे थे। कई तरीकों के बारे में गूगल पर पढ़ा और वीडियो देखा।

 
विज्ञापन

5 of 10
आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास ने जहर खा लिया
एसएसपी के मुताबिक सुरेंद्र कुमार ने 25 ग्राम सल्फास खाया है। फोरेंसिक टीम को उनके कमरे से सल्फास पाउडर के तीन खाली पाउच मिले हैं। दो 10-10 ग्राम के और एक पांच ग्राम का है। यह मात्रा बहुत है। बकौल एसएसपी, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि 25 मिलीग्राम सल्फास खाने से ही किसी की मौत हो सकती है। सुरेंद्र ने तो 25 ग्राम खाया है। इतनी डोज से कई लोगों की जान जा सकती है। 
विज्ञापन

6 of 10
आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास ने जहर खा लिया
एसएसपी ने बताया कि जहर खाने के बाद सुरेंद्र कुमार ने पत्नी डॉ.रवीना को सुसाइड नोट पकड़ा दिया था। कहा था कि हमने जहर खाया है, तुमको या किसी और को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। यह सुनते ही पत्नी ने कहा कि आप नहीं होंगे तो इस पत्र का हम क्या करेंगे। गुस्से में पत्नी ने पत्र को मोड़कर (गोला बनाकर) कमरे में ही फेंक दिया था। इस पत्र को हैंड राइटिंग एक्सपर्ट के पास जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। इसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन

7 of 10
आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास ने जहर खा लिया
कानुपर एसपी पूर्वी पद पर तैनात 2014 बैच के आईपीएस सुरेंद्र दास ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश क्यों की इसका असली खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। वहीं अस्पताल में आईपीएस की हालत बिगड़ती जा रही है। बुधवार तड़के सरकारी आवास में उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया था। तबियत बिगड़ने पर उन्हें उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी के जहर खाने की सूचना पर अस्पताल पहुंचे आलाधिकारी ने उन्हें उर्सला से रीजेंसी के आईसीयू में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

8 of 10
ips surendra kumar das - फोटो : amar ujala
अस्पताल में अधिकारियों का अाना-जाना लगा हुआ है, लेकिन इस मामले में कोई भी अधिकारी कुछ कहने को तैयार नहीं है। एडीजी अविनाश चंद्र, मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा समेत कई आलाधिकारी उनकी तबियत पूछने अस्पताल पहुंचे।

9 of 10
रीजेंसी में एसपी पूर्वी की हालत की जानकारी देते मुख्य चिकित्सा अधिकारी
जहां डॉक्टरों ने 4 दिन बाद भी सही स्थिति बताई जाने की बात कही। सुरेंद्र दास बलिया के रहने वाले हैं। बीते महीने ही उनका ट्रांसफर कानपुर में एसपी पूर्वी पद पर हुआ था। रीजेंसी हॉस्पिटल के मेडिकल बुलेटिन के आधार पर एडीजी एलओ आनंद कुमार ने कहा कि सुरेंद्र दास की हालत नाजुक है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। 
विज्ञापन

10 of 10
आईपीएस सुरेंद्र दास की पुरानी तस्वीर
बुधवार को सुबह 4:00 बजे के लगभग सुरेंद्र दास ने जहरीला पदार्थ खाकर की थी जान देने की कोशिश। कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। उनके करीबियों की मानें तो पत्नी से उनका पिछले कई दिनों से किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें