फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली शराब कांडः अखिलेश ने साधा योगी सरकार पर निशाना, बोले- ये प्रदेश सरकार की असफलता है...

Sun, 20 May 2018 08:24 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
विज्ञापन
कानपुरः पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जहरीली शराब कांड पर योगी सरकार को कठघरे में खड़ा किया और कहा कि प्रदेश सरकार अपराध पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। जहरीली शराब से कई लोगों की जानें चली गईं और कुछ गंभीर हालत में हैं, यह प्रदेश सरकार की असफलता है। अखिलेश यादव मध्यप्रदेश के दौरे के बाद शहर से होकर लखनऊ जा रहे थे। इस मौके पर सपाइयों ने उनका जगह-जगह फूलमालाओं से स्वागत किया। 
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। देश के प्रधानमंत्री वाराणसी से सांसद हैं वहां फ्लाईओवर गिरने जैसी घटना हो रही है। किसानों को फसलों का लागत मूल्य नहीं मिल पा रहा है। योगी सरकार ने किसानों का ऋण भी माफ नहीं किया। अखिलेश यादव ने कहा कि कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सपा सरकार को घेरती रही है, अब भाजपा सरकार अपने कार्यकाल में अपराध पर अंकुश नहीं लगा पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें