फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश-शिवपाल समर्थकों में रार बरकरार, मेट्रो शिलान्यास से पहले आपस में उलझे सपाई

Sat, 01 Oct 2016 09:57 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पालिका स्टेडियम में समीक्षा बैठक के दौरान सपाईयों के बीच रार देखने को मिली - फोटो : रविंद्र सिंह भाटिया
विज्ञापन
अखिलेश और शिवपाल समर्थकों के बीच रार बरकरार है।
विज्ञापन

मेट्रो का शिलान्यास होने से पहले सपाइयों में अखिलेश बनाम शिवपाल के नाम पर सिर फ़ु टौव्वल की नौबत आ गई है। पिछले दो दिनों में आपसी लड़ाई तेज हो गई है। पालिका मैदान पर जुटे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच नगर अध्यक्ष फजल महमूद और मुलायम यूथ ब्रिगेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ वाजपेयी के बीच जमकर कहा सुनी हुई। बात यहां तक आ गई कि एक ने कहा तुम हो कौन तो दूसरे ने मैं बड़ी अम्मा हूं बस इतना समझ लो।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कुछ नेता भीड़ जुटाने की जुगत में हैं तो कुछ माहौल बनाने की कोेशिश में लगे हैँ। मजे की बात यह है कि सरकारी अधिकारी यहां पर जो भी इंतजाम कर रहे हैं, उसमें ज्यादातर सलाह अमिताभ वाजपेयी से ले रहे हैं। यहां तक की सचिव आवास पनधारी यादव शनिवार को जब शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने आए तब भी उनके साथ अमिताभ ही मौजूद थे। यही वजह है कि पार्टी के नगर और ग्रामीण इकाई जिलाध्यक्षों की तरफ से बुलाई गई कार्यक्रम की समीक्षा  बैठक में अखिलेश गुट के नेता की ही चर्चा रही। अध्यक्षों और पार्टी के दूसरे वरिष्ठ पदाधिकारियों सुखराम यादव, जगदेव सिंह, आत्म प्रकाश शुक्ल को यह कहना पड़ा कि प्रशासनिक अधिकारी मेट्रो की तैयारी के संबंध में सिर्फ पार्टी के जिलाध्यक्षों की बात सुनें। एक प्रत्याशी ने आरोप लगाया कि उनके होर्डिँग के ऊपर ही होर्डिंग लगाई जा रही है। दर्जा प्राप्त मंत्री राजकुमारी कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश का बेटा शहर में दहाड़ने आ रहा है, आपस में मिलकर रहें। इस मौके पर सभी विधायक और पार्टी के प्रत्याशी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें