पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव साथ में उनकी पत्नी डिंपल यादव
यूपी के जालौन जिले में पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने पिता मुलायम सिंह के बयान का जवाब सादगी से दिया। उन्होंने कहा कि किसके पिता नहीं डांटते हैं। नेताजी को लगा होगा कि मुझसे कोई गलती हुई है, इसलिए उन्होंने ऐसी बात कही। उन्हें नेताजी की डांट और नाराजगी से कुछ न कुछ सीख मिलती है, इससे वे अपने में सुधार करते हैं।
पूर्व सीएम अखिलेश यादव सोमवार को पार्टी नेता रामबाबू निषाद के बेटे के तिलक समारोह में आए थे। उनके साथ पत्नी सांसद डिम्पल यादव और बच्चे भी थे। अखिलेश की पत्नी सांसद डिंपल यादव ने ‘अमर उजाला’ से विशेष बातचीत में कहा कि शुरू से ही सपा ने महिला अधिकारों के लिए काम किया है।
सपा सरकार में ही महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए सबसे अधिक योजनाएं चलाई गईं। प्रदेश में सरकार न होने के बाद भी पार्टी महिलाओं की आवाज उठाएगी और उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने जालौन गैंगरेप की घटना को बेहद दुखद बताया।